पिथौरागढ़ : अब रविवार और अवकाश के दिनों में भी मिलेगी स्पीड पोस्ट एवं पार्सल बुकिंग की सुविधा
जनपदवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। अब प्रधान डाकघर पिथौरागढ़ में रविवार एवं अन्य अवकाश के दिनों में भी स्पीड पोस्ट एवं पार्सल बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पिथौरागढ़ प्रधान डाकघर में यह सुविधा प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
डाक विभाग का उद्देश्य है कि पर्वतीय जनपदों की भौगोलिक परिस्थितियों एवं आम जनता की आवश्यकताओं को देखते हुए स्पीड पोस्ट और पार्सल जैसी महत्त्वपूर्ण सेवाएँ लोगों को किसी भी दिन निर्बाध रूप से उपलब्ध हो सकें।
डाक अधीक्षक राजेश कुमार बिनवाल ने बताया कि अब लोगों को अपनी जरूरी डाक सामग्री या पार्सल भेजने के लिए कार्यदिवसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। त्योहारों, छुट्टियों या अवकाश के दिनों में भी नागरिक इन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ऊधमसिंह नगर में 24 घंटे के भीतर 11 मौतें, कहीं सड़क हादसा तो कहीं काम के दौरान गई जान
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना 
