रामनगर में हादसा:उत्तरप्रदेश के SDM की कार दुर्घटनग्रस्त, अधिकारी और पत्नी घायल।
रामनगर (नैनीताल)- नैनीताल जिले के रामनगर के पीरूमदारा में देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में यूपी संभल के SDM विकास चंद्र और उनकी पत्नी दीक्षा शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ही मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है. यह दुर्घटना उस समय हुई जब उनकी इनोवा कार UP61BQ1253 सड़क पर लगे डिवाइडर से टकरा गई। उत्तर प्रदेश राज्य के संभल जिले के एसडीएम विकास चंद्र अपनी पत्नी के साथ रामनगर आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार पीरूमदारा क्षेत्र में डिवाइडर से टकरा गई। अधिकारी समेत उनकी पत्नी घायल बताए जा रहे हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रामनगर में दुर्घटनग्रस्त हुई SDM की कार⤵️
जानकारी के अनुसार एसडीएम विकास चंद्रा खुद अपनी कार चला रहे थे। अचानक उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एसडीएम और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में पीरूमदारा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को काशीपुर के केवीआर अस्पताल रेफर कर दिया है।
पूर्व में भी इस जगह पर हो चुके हैं हादसे⤵️
बता दें पीरूमदारा क्षेत्र में यह हादसा कोई पहली बार नहीं है। इस जगह पर पिछले कुछ महीनों में दस से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके प्रशासन की नींद खुलने का नाम नहीं ले रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डिवाइडर का निर्माण सही ढंग से नहीं किया गया है। बताया जा रहा है वहां पर ना तो रिफ्लेक्टिव साइनेज हैं और न ही पर्याप्त रोशनी। जिस वजह से रात के समय यह स्थान बेहद खतरनाक हो जाता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात
हल्द्वानी में लगेगा राष्ट्रीय सरस मेला, CDO ने अधिकारियों को दी समयबद्ध तैयारी की डेडलाइन
हल्द्वानी : भ्रष्टाचार और भय के माहौल में उत्तराखंड में तीसरे विकल्प की गूंज, 1 नवंबर को देहरादून में विशाल जनसभा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, 7 क्लिनिक सील
हरिद्वार: सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे युवक की अचानक मौत
उत्तराखंड राज्यसभा सीट: दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, 16 अक्टूबर को मतदान 
