रामनगर (उत्तराखंड): रामनगर क्षेत्र की लंबी मांग और जरूरत को देखते हुए लोक निर्माण विभाग अब पहली बार ‘थिंक वाइट ट्रॉपिंग’ तकनीक से सड़क बनाने जा रहा है। यह नई तकनीक नमी वाले इलाकों में टिकाऊ सड़क निर्माण के लिए जानी जाती है।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मुशाबंगर से कालाढूंगी तक छह किलोमीटर लंबे मार्ग के लिए करीब दो करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है। अनुमति मिलते ही कार्य को हरी झंडी मिल जाएगी।

मुशाबंगर से कालाढूंगी तक का क्षेत्र घने पेड़ों और जंगलों से घिरा हुआ है। यहां पूरे साल वातावरण में नमी बनी रहती है। पहले भी इस रूट पर पारंपरिक तकनीकों से बनाई गई सड़कें ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकीं और कुछ ही समय में टूट-फूट का शिकार हो गईं।
अब इस समस्या का स्थायी समाधान निकालते हुए थिंक वाइट ट्रॉपिंग तकनीक को अपनाया जा रहा है। यह तकनीक मूल रूप से सीमेंट कंक्रीट (सीसी) सड़क बनाने की विधि है जो खासतौर पर नमी और पानी वाले इलाकों में कारगर मानी जाती है।
इस सड़क के बनने से न सिर्फ क्षेत्रवासियों को सालभर बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी बल्कि बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियां भी काफी हद तक कम हो जाएंगी।
अधिशासी अभियंता संजय चौहान ने बताया कि थिंक वाइट ट्रॉपिंग तकनीक ऐसी जगहों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है जहां सामान्य डामर की सड़कें नमी और बारिश से जल्दी खराब हो जाती हैं। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
