रामनगर (उत्तराखंड): रामनगर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय दो शातिर अपराधियों को दबोचकर कानून-व्यवस्था के लिहाज से बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शानू खान (36) और शाहरूख खान (30) के रूप में हुई है, जो गुलरघट्टी, रामनगर के रहने वाले हैं। दोनों पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश और पुलिस अधीक्षक रामनगर के आदेश पर की गई, जिसमें कोतवाल अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी भवानीगंज निगम फील्ड में देखे गए हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान शानू खान के कब्जे से 12 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। इस आधार पर FIR संख्या 339/25 के तहत बीएनएस की धाराएं 190, 191(2), 191(3), 109, 115(2), 352 और 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि गुलरघट्टी क्षेत्र में सागर नामक व्यक्ति पर दोनों आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियोग दर्ज किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शानू और शाहरूख दोनों पहले भी एनडीपीएस एक्ट, मारपीट, और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में आरोपी रह चुके हैं। दोनों की संपत्ति पहले ही अटैच की जा चुकी है और इनके खिलाफ हिस्ट्रीशीटर घोषित करने की कार्रवाई की जा रही है ताकि इन पर भविष्य में भी सख्त निगरानी रखी जा सके।
कोतवाल सैनी ने साफ शब्दों में कहा कि रामनगर में आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
