उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,

देहरादून: देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना खुद महिला के पति ने कंट्रोल रूम को फोन कर दी और दावा किया कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। इसके बाद से पति का फोन स्विच ऑफ है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही टीम ने कॉलर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला। कॉल की लोकेशन के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक प्लॉट के अंदर बने कमरे में 26 वर्षीय काजल मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत गोली लगने से होना सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति को हाईकोर्ट से बड़ा झटका

मृतका के भाई के मुताबिक, पिछले कई दिनों से काजल और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है। वहीं मृतका के भाई की तहरीर पर क्लेमेनटाउन थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन

आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें