नैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव के अवसर पर नगर पालिका परिषद नैनीताल की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर ‘Selfie With Jute Bags’ जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के जरिए लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने और जूट व कपड़े के बैग अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने हाथ से तैयार किए गए जूट और कपड़े के बैग की प्रदर्शनी लगाई। इन बैगों के जरिए पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय महिलाओं के हस्तशिल्प और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।

लोगों को जूट और कपड़े के बैग के साथ सेल्फी लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। नगर पालिका का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और रोजमर्रा की जिंदगी में प्लास्टिक के विकल्प अपनाने के लिए लोगों की भागीदारी बढ़ाना रहा।
नगर पालिका ने लोगों से प्लास्टिक का उपयोग छोड़कर जूट और कपड़े के बैग इस्तेमाल करने की अपील की। साथ ही मां नंदा देवी महोत्सव के अवसर पर नैनीताल की झील और प्राकृतिक वातावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संकल्प लेने का संदेश दिया गया।
अभियान में स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन 
