हल्द्वानी- एक तरफ जहां पूरे प्रदेश में होली से पहले तापमान तेजी से बढ़ने लगा है तो वहीं मौसम विभाग द्वारा भी निरंतर रूप से पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। एक-दो दिन पहले हल्की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। मगर अब फिर से रोज तेज धूप खिलने के बाद पारा बढ़ने लगा है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई है। जिसकी वजह से यह आशंका लगाई जा रही है कि तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है।
इसी सिलसिले में अब राज्य के मौसम विभाग ने अपडेट भी दिया है ।बता दें कि गुरुवार को दून समेत अधिकतर क्षेत्रों में तेज धूप खिली हुई थी जिसकी वजह से तापमान भी बढ़ गया था। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो-तीन दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसे में तापमान में भी दो-तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है ।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी दी और बताया कि प्रदेश में अगले 2 दिन मौसम शुष्क रहने की वजह से तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रह सकता है और मौसम भी करवट ले सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि रविवार को पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, जानिए किस जिले के युवाओं की कब होगी भर्ती
बच्चों का भविष्य संवारने दिल्ली गई कविता, संदिग्ध मौत की खबर से अल्मोड़ा में मचा कोहराम
सड़क के लिए सालों से गुहार, नहीं सुनी तो उत्तराखंड में यहां ग्रामीण खुद फावड़ा लेकर उतर गए
रामनगर-रानीखेत मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पेड़ और डंपर के बीच फंसे चालक की मौत
‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम में लिया बाबा नीम करौली का आशीर्वाद
उत्तराखंड: यहां पुलिस ने किया खुलासाः पिता पुत्री ने किया सुबूत मिटाने का प्रयास
उत्तराखंड: हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटककर मारा, एक ने भागकर जान बचाई
उत्तराखंड: चुनाव से पहले ही तय हो गया फैसला! शांतिपुरी की 8 दुग्ध समितियों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए 
