पिथौरागढ़- पिथौरागढ़ लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में स्कूली रैली में शामिल होने जा रहे गैरी प्राथमिक पाठशाला में कक्षा 5 में पढ़ने वाले छात्र हिमांशु बोहरा s/o हरीश सिंह बोरा को डाक पार्सल ले जा रहे बेकाबू कैंटर यूपी 32LN 9259 ने रौंद दिया। जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । घटना से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग में कुछ समय के लिए जाम लगा दिया।
शनिवार को गैरी गांव निवासी हिमांशु सिंह पुत्र हरीश सिंह उम्र 11 वर्ष जो GIC बापरु में संकुल स्तरीय रैली में प्रतिभाग करने को जा रहा था सड़क पार करते समय उसके साथ यह दुर्घटना घटित हुई। सुबह विद्यालय द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है । घटना से आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग में जाम लगा दिया पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया ।
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है मृतक छात्र के परिवार व गांव में कोहराम मचा हुआ है छात्र के माता-पिता को भाई-बहन बेसुध हैं । मृतक छात्र 5भाई बहनों में सबसे छोटा व परिवार का लाडला था जो कि आज रैली में 100/ 200 मीटर रेस दौड़ने जा रहा था और घर में अपनी मां से मेडल जीतने का वादा करके गया था लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था वहीं क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी व पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने घटना में दुख जताते हुए मोर्चरी पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी । ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी बड़ी रैली होने के बाद भी वहां शिक्षक मौजूद नहीं थे जबकि शिक्षकों को बच्चों की देखभाल के लिए मौजूद रहना चाहिए था ,यह विद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी बनती है इसके लिए ग्रामीणों में शिक्षा विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है ग्रामीणों ने शिक्षक और शिक्षा विभाग के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है कुल मिलाकर यहां पर शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही देखने में नजर आई है ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
