उत्तराखंड- उत्तराखंड में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग तथा विधानसभा में हुई भर्तियों के अलावा अन्य भर्तियों में में एक के बाद एक हो नए-नए खुलासे के बाद अब उत्तराखंड में कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष और खटीमा से विधायक भुवन कापड़ी ने जहां हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करते हुए सीबीआई जांच की मांग की है तो वहीं दूसरी तरफ युवाओं ने न्याय के देवता कहे जाने वाले प्रसिद्ध गोल्ज्यू मंदिर में न्याय की गुहार लगाते हुए अर्जी लगाई है।
उत्तराखंड में यू के एस एस एस सी पेपर लीक मामले के खुलासे के बाद अलग-अलग भर्तियों में धांधलीयों की एक के बाद एक नई परत खुलने से युवा बेहद निराश है। यही वजह है कि सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। साथ ही नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ईमेल के जरिए पत्र भी भेजा है। और 2 राज्यों के बीच कई लोगों की गिरफ्तारी होने के बाद सीबीआई जांच की मांग की गई है। बताया जा रहा है 2 या 5 सितंबर को इस मामले की सुनवाई होगी।

उधर इस भर्ती के खिलाफ युवाओं ने मोर्चा खोलते हुए बुधवार को चितई स्थित गोलू देवता के मंदिर में अर्जी लगा कर न्याय की गुहार लगाई है। बैक डोर से विधानसभा में हुई भर्ती का मामला हो या फिर स्नातक स्तर की भर्ती में पेपर लीक का मामला हो युवाओं ने गोलजू भगवान से प्रार्थना की है कि उत्तराखंड को ऐसे भ्रष्टाचारी लोगों से के आतंक से निजात दिलाएं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद 
