- खेत में फसल के बचाव को लगाए बिजली के तार से करंट की चपेट में आकर किसान और एक ग्रामीण की मौत
रुद्रपुर : उधमसिंह नगर के दिनेशपुर में शनिवार देर रात हादसा हो गया। जानवरों से फसल की रक्षा के लिए खेत में लगाए गए बिजली के तार के करंट की चपेट में आकर एक किसान और एक ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो मौत से गांव में मातम का माहौल है। वहीं दोनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सुदूरवर्ती गांव चंडीपुर निवासी राजबिहारी राय (55) गांव के किसान शेर सिंह के खेत में बटाई पर काम करता था। बताया जा रहा है कि वर्तमान में उसने चार एकड़ में बे- मौसमी धान की फसल लगाई है। परिजनों के अनुसार, शनिवार की रात को खेत में ट्यूबवेल के पानी से सिंचाई का काम चल रहा था।
राजबिहारी गांव के ही मनीपद मंडल (50) को साथ लेकर खेत का निरीक्षण करने चला गया। वहां खेत में जानवरों से फसल की बचाव के लिए लगाए गए बिजली की तार-बाड़ के करंट की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
