चंपावत: जिले के लोहाघाट विकासखंड के सीमांत डुगरा बोरा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में टैक्सी चालक और एक युवती की मौत हो गई…जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए हैं।
जानकारी के मुताबिक मुकेश कुमार (पुत्र फकीर राम) निवासी डुगरा बोरा अपनी टैक्सी (यूके03 टीए 2479) से लोहाघाट की ओर आ रहे थे। टैक्सी में मनीषा (पुत्री हजारी राम) और विक्रम राम (पुत्र सुरेश राम) भी सवार थे। डूंगरा बोरा के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

हादसे में कार चला रहे मुकेश कुमार और मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल विक्रम राम खुद खाई से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंचे। उसे इलाज के लिए लोहाघाट उप जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है…और हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी
उत्तराखंड: 451 पदों को जल्द भरने के निर्देश
उत्तराखंड : यहां रील बनाने पर डांटने से नाराज किशोरी फंदे से लटकी
उत्तराखंड में तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक के 72 पदों पर चयन
उत्तराखंड : 11 जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट
विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास 
