रुद्रपुर: उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग 11 नवंबर को रुद्रपुर में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित कर रहा है। इस मेले में 35 से अधिक नामी कंपनियां लगभग 1500 बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।
राज्य स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम: उत्तराखंड इस वर्ष अपनी स्थापना की रजत जयंती मना रहा है। 9 नवंबर को राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर सरकार कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग भी युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय रुद्रपुर में बृहद रोजगार मेला आयोजित कर रहा है।

कंपनियों और अवसरों की जानकारी: इस रोजगार मेले में मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग, हॉस्पिटैलिटी, सर्विस फार्मा, हेल्थकेयर सहित विभिन्न क्षेत्रों की 35 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं को रोजगार देंगी।
पंजीकरण अनिवार्य: मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को नेशनल करियर सर्विस पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करना होगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में अब तक 10 छोटे रोजगार मेले आयोजित किए जा चुके हैं जिनमें 126 बेरोजगारों को रोजगार मिला।
पिछले 5 वर्षों का रिकॉर्ड: पिछले पांच वर्षों में विभाग द्वारा 74 रोजगार मेले आयोजित किए गए, जिनमें 1081 युवाओं को रोजगार मिला। 1 जनवरी 2025 से 25 अगस्त 2025 तक उधम सिंह नगर जिला सेवायोजन कार्यालय में 43,638 बेरोजगारों ने अपना पंजीकरण कराया।
अभ्यर्थियों के लिए निर्देश: जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल के अनुसार इस मेले में आठवीं, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा आदि शैक्षिक योग्यता वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल और छायाप्रतियां, आधार कार्ड, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचें। इस मेले में आने जाने का कोई मार्ग व्यय अभ्यर्थियों से वसूला नहीं जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 05944-250691 पर संपर्क किया जा सकता है।
रजत जयंती का महत्व: उत्तराखंड की स्थापना 9 नवंबर 2000 को हुई थी। इस साल राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह के तहत 1 नवंबर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 9 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तराखंड के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
