पिथौरागढ़ : एसपी रेखा यादव ने 4 इंस्पेक्टर सहित 22 कर्मियों को स्थानांतरित कर दिया है। बुधवार को एसपी यादव ने आदेश कर निरीक्षक कुवर सिंह रावत को धारचूला से अस्कोट, निरीक्षक विजेंद्र शाह को डीडीहाट से धारचूला स्थानांतरित किया है। निरीक्षक प्रकाश चंद्र जोशी को अस्कोट कोतवाली से जौलजीबी व निरीक्षक संजीव कुमार को जौलजीबी से पिथौरागढ़ कोतवाली स्थानांतरित किया है। पिथौरागढ़ कोतवाली में तैनात एसआई महेश चंद्र जोशी को थानाध्यक्ष बेरीनाग, गंगोलीहाट थानाध्यक्ष मंगल सिंह को नाचनी की जिम्मेदारी दी गई है। एसआई अनिल आर्या को बलुवाकोट थाने से पांगला भेजा गया है। बेरीनाग थाने से एसआई चंदन सिंह को थानाध्यक्ष बलुवाकोट, थल थानाध्यक्ष
मदन सिंह बिष्ट को वापस कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। घाट चौकी प्रभारी योगेश कुमार को ऐंचोली चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पनार के चौकी प्रभारी हरीश सिंह को अस्कोट कोतवाली, एसआई भुवन चंद्र मासीवाल को मुनस्यारी के साथ मदकोट की भी जिम्मेदारी दी गई है। नाचनी के थाना प्रभारी अंबी राम को थल थाना, एसआई सुरेश कंबोज को झूलाघाट से डीडीहाट थाने की जिम्मेदारी दी गई। एसआई हीरा सिंह डांगी को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी गंगोलीहाट बनाया गया है। एसआई जितेंद्र सोराडी को वड्डा से घाट चौकी, एसआई शंकर सिंह रावत को ऐंचोली से वड्डा चौकी प्रभारी बनाया गया है। एसआई बसंत टम्टा को थाना बेरीनाग के साथ चौकोडी की जिम्मेदारी दी गई है। एसआई आरती को कोतवाली पिथौरागढ़ से झूलाघाट थाने की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन से एसआई कमलेश जोशी को पिथौरागढ़, एसआई गणेश दत्त जोशी गंगोलीहाट, एसआई भुवन चंद्र गहतोडी को बेरीनाग थाने में स्थानांतरित किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
