- केदारनाथ यात्रा मार्ग चीरबासा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से तीन यात्रियों की मौत एक घायल अन्य यात्रियों की खोज जारी
रुद्रप्रयाग – जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि आपदा कन्ट्रोल रूम को सुबह 7.30 बजे के करीब सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ यात्रा मार्ग चीरबासा के पास पहाड़ी से मिट्टी व भारी पत्थर आने से कुछ यात्रियों की मलवे में दबने की सूचना है।
यह सूचना मिलते ही यात्रा मार्ग में तैनात सुरक्षा कर्मी जिसमें एन.डी.आर एफ, डीडीआर,वाईएम.एफ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में लगी
रेस्क्यू टीम ने मलवे से तीन व्यक्तियों को निकाल लिया गया है जो मृतक पाये गये तथा एक घायल व्यक्ति को निकालकर उसका प्राथमिक उपचार कर घायल व्यक्ति को केदारनाथ यात्रा मार्ग में बने अस्थाई अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
वहीं एन.डी.आर एफ, डीडीआर,वाईएम.एफ प्रशासन की टीम मौके पर राहत और बचाव में लगी हुई है अन्य यात्रियों की खोज में और प्रशासन का सर्च अभियान जारी है। वही अभी मृतक तीनों व्यक्तियों के बारे में जानकारी की जा रही है कि वह किस प्रदेश और स्थान से केदार धाम की यात्रा के लिए आए थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बंदर ने दे दिया धक्का, छत से गिरी महिला
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात 
