- देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो चालक को मारी टक्कर, ऑटो चालक की मौके पर मौत।
देहरादून- राजधानी देहरादून में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से दर्दनाक हादसा हुआ है। रिस्पना पुल के पास एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
देहरादून में गुरूवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। रिस्पना पुल के पास नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत आंचल डेयरी के पास ट्रक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार देर रात एक ट्रक रिस्पना पुल से देहरादून शहर की ओर आ रहा था। इसी दौरान एक ऑटो बैक होकर अपनी दिशा में जा रहा था। इसी दौरान दोनों की टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड! कण्वाश्रम पर बनी किताब को देश में मिला पहला स्थान
देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड: त्योहार से पहले धामी सरकार का बड़ा अभियान, मिलावट और जमाखोरी करने वालों पर कसा शिकंजा
उत्तराखंड में SIR को लेकर बड़ा एक्शन, लापरवाही करने वाले अफसरों पर होगी सीधी कार्रवाई
बागेश्वर को धामी सरकार की बड़ी सौगात, 19 करोड़ से बनेगा ऐसा राज्य अतिथि गृह कि देखते रह जाएंगे लोग
उत्तराखंड: रेलवे क्रॉसिंग पर रोज की परेशानी होगी खत्म? ROB को लेकर रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
उत्तराखंड में अवैध निर्माण पर अब सख्ती! धामी सरकार ने अफसरों को दिए ये बड़े निर्देश
उत्तराखंड के पहाड़ों में अब नहीं खाली होंगे गांव? सेतु आयोग ने बनाया बड़ा प्लान
CM धामी ने अफसरों को दिया बड़ा अल्टीमेटम, 9 नवंबर तक रोपवे का काम दिखना चाहिए
हल्द्वानी: चार रेस, चार गोल्ड…श्रद्धा ने तैराकी में दिखाया ऐसा जलवा कि बन गईं चैंपियन 
