- उत्तराखंड में बड़ा हादसा 50 तीर्थयात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, कई घायल।
हरिद्वार- शुक्रवार को हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर राजस्थान के तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक प्राइवेट बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 50 से अधिक यात्रियों में से कई घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को लक्सर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार,राजस्थान से आए तीर्थयात्री कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने हरिद्वार पहुंचे थे। स्नान के बाद सभी तीर्थयात्री प्राइवेट बस से वापस राजस्थान लौट रहे थे। जैसे ही बस लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास पहुंची, चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खो बैठा। बस सड़क किनारे खड़े पेड़ों से जा टकराई।
हादसे की सूचना मिलते ही लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से लक्सर और सुल्तानपुर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। लक्सर सीएचसी के प्रभारी डॉ. नलिन असवाल ने बताया कि आठ घायलों का इलाज किया गया, जिनमें से दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी ने मांगा युवाओं का विजन, 2.67 लाख विद्यार्थियों ने भेज दिए अपने विचार
उत्तराखंड! कण्वाश्रम पर बनी किताब को देश में मिला पहला स्थान
देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड: त्योहार से पहले धामी सरकार का बड़ा अभियान, मिलावट और जमाखोरी करने वालों पर कसा शिकंजा
उत्तराखंड में SIR को लेकर बड़ा एक्शन, लापरवाही करने वाले अफसरों पर होगी सीधी कार्रवाई
बागेश्वर को धामी सरकार की बड़ी सौगात, 19 करोड़ से बनेगा ऐसा राज्य अतिथि गृह कि देखते रह जाएंगे लोग
उत्तराखंड: रेलवे क्रॉसिंग पर रोज की परेशानी होगी खत्म? ROB को लेकर रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
उत्तराखंड में अवैध निर्माण पर अब सख्ती! धामी सरकार ने अफसरों को दिए ये बड़े निर्देश
उत्तराखंड के पहाड़ों में अब नहीं खाली होंगे गांव? सेतु आयोग ने बनाया बड़ा प्लान
CM धामी ने अफसरों को दिया बड़ा अल्टीमेटम, 9 नवंबर तक रोपवे का काम दिखना चाहिए 


