उत्तराखण्ड(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत,पांच घायल ।।
Uttarakhand उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजी घटना शुक्रवार की है जहां एक वाहन के खाई में गिरने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है।

कपकोट में बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
बागेश्वर। जनपद के कपकोट क्षेत्र के रिखाड़ी–पतियासार मार्ग पर शुक्रवार को एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद एसडीआरएफ और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया।
जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन संख्या UK02TA-3078 रिखाड़ी–पतियासार मार्ग पर अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में चालक सहित कुल सात लोग सवार थे, जिनमें पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। दुर्घटना में दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट कपकोट की टीम मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी के नेतृत्व में मौके के लिए रवाना हुई। टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों और जिला पुलिस की मदद से घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया था।
इसके बाद एसडीआरएफ टीम ने खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई और मृतकों के शवों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। बाद में दोनों शवों को आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां नदी में अचानक कूद गया युवक
उत्तराखंड : पीसीएस के 67 पदों पर भर्ती निकली
उत्तराखंड: पहले जमुना घाट का लोकार्पण 17 सितंबर को, पहली आरती होगीं पीएम मोदी के नाम से
देहरादून :(Good News) पहाड़ के इन इलाकों के लिए कल से मिलेगी हिमगिरि बस सेवा
उत्तराखंड: यहां गुलदार की दहशत से स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी केंद्र में शुरू हुआ पोषण माह, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए क्या है खास? पढ़िए…
नितिन नबीन ने हल्द्वानी में खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा, दलित मुद्दे से लेकर तुष्टीकरण तक पर बोले
उत्तराखंड PCS परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट में इस तारीख को होगी अब सुनवाई
उत्तराखंड: मदरसों की जांच करने पहुंची टीम, कार्रवाई के बाद दोनों को किया गया सील 
