ऊधम सिंह नगर- बाजपुर के ग्राम मढैया हट्टू में बाइक और कंबाइन की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दो नाबालिग और एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि बाजपुर के ग्राम मढैया हट्टू निवासी राजेंद्र सिंह और बलदेव सिंह अपने दोस्त अमनदीप को ग्राम धूरियां स्थित इंटर कॉलेज से लेकर घर जा रहे थे कि घर के समीप राजेंद्र सिंह की बाइक सड़क किनारे खड़ी कंबाइन से टकरा गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गये जहां परिजनों ने घायलों को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सक आकांक्षा सैनी ने अमनदीप और राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
वही गंभीर रूप से घायल बलदेव सिंह का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही उपचार के दौरान बलदेव सिंह की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान एएसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कंबाइन और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मासूम बच्चों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
दिल्ली महारैली में जुटेंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन, आगे की रणनीति भी तैयार
हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश 
