हल्द्वानी – मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 09 जुलाई को प्रातः तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य के बागेश्वर, पौड़ी तथा नैनीताल जनपदों के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कहीं अत्यन्त भारी वर्षा होने की संभावना है।
• जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी आपदा / दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय निरीक्षण की कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान प्रदान किया जाय । इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एडीबी, विश्व बैंक को किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाने के निर्देश दिए है ।
• समस्त सम्बन्धित अधिकरी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बर 05942-231178-179 पर तत्काल देना सुनिश्चित करें । आईआरएस टीम में नामित अधिकारियों को एलर्ट रहने के भी निर्देश दिए है।
• जिला मजिस्ट्रेट ने समस्त चौकी / थानों को आपदा संम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहने, साथ ही उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जाये। नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये। उन्होंने निर्देश दिया है कि आपदा के दौरान किसी भी अधिकारी / कर्मचारी के मोबाईल फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
दिल्ली महारैली में जुटेंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन, आगे की रणनीति भी तैयार
हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश 
