खटीमा: उधम सिंह नगर जिले में खटीमा टनकपुर हाईवे पर चकरपुर पुलिस चौकी के समीप बाइक व कैंटर की सामने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों गंभीर घायलों को 108 की मदद से नागरिक अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस दोनों शव की शिनाख्त करने में जुटी है।
गौर हो कि बीते देर रात खटीमा कोतवाली के चकरपुर पुलिस चौकी के समीप हाईवे पर बाइक व कैंटर ट्रक की आमने-सामने से जबदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे चकरपुर चौकी इंचार्ज एसआई प्रियांशु जोशी व पुलिस टीम ने दोनों गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवकों को 108 की मदद से नागरिक अस्पताल खटीमा भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसआई प्रियांशु जोशी के अनुसार प्रारंभिक जांच में मृतक चंपावत श्यामलाताल क्षेत्र के निवासी हैं।

जिनमें से एक मृतक की पहचान पंकज कलौनी पुत्र रमेश कलौनी उम्र 25 वर्ष लगभग के रूप में हुई है। जबकि दूसरे युवक के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं घटनास्थल से आदेश राम पुत्र हरी राम निवासी श्यामलाताल का आधार कार्ड मिला है। फिलहाल श्यामलताल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को उक्त दुर्घटना की सूचना दी गई है। उनके आने के बाद ही दूसरे मृतक की पहचान हो पाएगी. दुर्घटना के समय दोनों मृतक बाइक से खटीमा की ओर से टनकपुर की ओर जा रहे थे। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक संख्या यूके 03 सी 8382 व कैंटर यूके 04 सीबी 0219 को कब्जे में ले लिया है. वहीं घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पति के खिलाफ FIR के बाद छलका मंत्री रेखा आर्या का दर्द, आखिर क्या हुआ ऐसा?
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य 