रुद्रपुर: रुद्रपुर के गदरपुर तहसील क्षेत्र में कथित धर्म परिवर्तन और अवैध रूप से प्रार्थना सभागार चलाने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शिकायत मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और संबंधित भवन पर नोटिस चस्पा कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामला गदरपुर क्षेत्र की बुढ़िया कॉलोनी मजरा शीला, रामजीवनपुर का है। प्रशासनिक जांच में पाया गया कि सुरेंद्र सागर द्वारा आवासीय भूमि पर कथित रूप से अवैध तरीके से एक धर्म विशेष के लिए प्रार्थना सभागार बनाया गया है।
प्रशासन की कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि लोगों को डराकर और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। लोगों का यह भी कहना है कि इस काम में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं…जो आसपास के गांवों में सक्रिय हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने उपजिलाधिकारी गदरपुर को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिस भूमि पर कथित रूप से अवैध निर्माण किया गया है, उसकी वैधता और उपयोग की जांच भी शुरू कर दी गई है।
अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि भवन पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में धर्म परिवर्तन से जुड़े मामलों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पुलिस के साथ मिलकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 
