ललित मोहन रयाल

नैनीताल DM पैदल पहुंचे दफ्तर, दिया ईंधन बचाने का संदेश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल: नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने ईंधन बचाओ अभियान के तहत अपने आवास से कार्यालय तक पैदल पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता से अपील की कि जहां संभव हो….वहां निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन और अन्य ईंधन रहित साधनों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के घर और कार्यालय की दूरी कम है….वे पैदल चलने की आदत अपनाएं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें…जिससे ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण भी कम होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत

जिलाधिकारी ने कहा कि पैदल चलने और सार्वजनिक परिवहन अपनाने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और यह राष्ट्रहित में भी महत्वपूर्ण योगदान होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटे-छोटे प्रयासों से ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण बचाने की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें