नैनीताल- आपने धोखाधड़ी के मामले कई सुने होंगे, यह मामला कुछ अलग ही है जिसमें नैनीताल की महिला ने एक शादीशुदा बैंक कर्मी पर अपनी शादी की बात छुपाकर उससे मेलजोल बढ़ाने और उसके पति से संबंध तुड़वाने के बाद मंदिर में शादी कर उसके साथ शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया, युवक पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की है, पीड़िता द्वारा आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कही गई है। जानकारी के अनुसार नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र की रहने वाली महिला ने डीआईजी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कहा है कि मल्लीताल स्थित एक युवक जो बैंक में काम करता है, खुद को कुंवारा बताकर महिला से मेलजोल बढ़ाने लगा।
इस कारण महिला अपने पति से अलग हो गई, जिसके बाद युवक ने उसके साथ मंदिर में शादी की लेकिन उसे अपने घर लेकर नहीं गया और शादी के नाम पर उसका शारीरिक शोषण करता रहा, जब उसने घर ले जाने की बात युवक से की तो उसे पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है, ऐसे में महिला ने युवक पर धोखाधड़ी, जबरन शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस महिला की शिकायत के बाद मामले की जांच में जुट गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
उत्तराखण्ड वन विकास निगम में 200 स्केलर पदों पर भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, वन विकास निगम में 200 पदों पर भर्ती; इस दिन से भरें फॉर्म
उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े तबादलों की तैयारी, अफसरों की सूची बननी शुरू
मुख्यमंत्री युवाविद्यार्थी मंथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रुद्रप्रयाग डीएम विशालमिश्रा सम्मानित
नैनीताल: ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा, पेशी जारी रहेगी
भीमताल : आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल विधानसभा में भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों के खिलाफ संघर्ष का किया ऐलान….
उत्तराखंड: M.A. और आपदा प्रबंधन की पढ़ाई के बाद खेती चुनी, 40 नाली जमीन पर विनोद ने खड़ा किया नया मॉडल
देहरादून :(बड़ी खबर) अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल का चार्ज
दिल्ली से सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर लिया बड़ा अपडेट, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश 


