हल्द्वानी- यदि आप कोई भी स्वरोजगार करना चाहते हो तो अब भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार द्वारा स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने की विभिन्न स्कीमों के जरिए अपना कारोबार शुरू कर सकते हो, पशुपालन हो मुर्गी पालन हो या फिर दूध डेयरी। इसके अलावा डिपार्टमेंटल स्टोर हो या फिर आटा चक्की ऐसे कारोबार करने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और उत्पादन संबंधी रोजगार जैसे अगरबत्ती बनाना, सर्विस सेंटर, डिस्पोजल निर्माण, सहित अन्य दर्जनों उत्पादित रोजगार के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आप सब्सिडी में ऋण ले सकते हैं लिहाजा इसके लिए अब जिला उद्योग केंद्र नैनीताल में जगह-जगह कैंप लगाने शुरू कर दिए हैं।
जनपद में रोजगार से सम्बन्धित आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना नैनो, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खण्ड वार बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में विकास खंड कोटाबाग में 22 अप्रैल, विकास खण्ड रामनगर में 04 मई को, विकास खण्ड भीमताल में 30 अप्रैल को, विकास खण्ड बेतालघाट में 28 अप्रैल को, विकासखंड रामगढ़ 09 मई को, विकासखंड धारी में 04 मई को, विकास खण्ड ओखलकांडा में 05 मई को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।
द्वितीय चरण में विकासखंड हल्द्वानी में 01 जून को, विकास खंड कोटाबाग में 02 जून, विकास खण्ड रामनगर में 24 मई को, विकास खण्ड भीमताल में 25 मई को, विकास खण्ड बेतालघाट में 11 मई को, विकासखंड रामगढ़ में 24 मई को, विकासखंड धारी में 26 मई को, विकास खण्ड ओखलकांडा में 27 मई को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बनभूलपुरा में हत्या से हड़कंप, घर के अंदर मिला युवक का शव
देहरादून : डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
उत्तराखण्ड वन विकास निगम में 200 स्केलर पदों पर भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, वन विकास निगम में 200 पदों पर भर्ती; इस दिन से भरें फॉर्म
उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े तबादलों की तैयारी, अफसरों की सूची बननी शुरू
मुख्यमंत्री युवाविद्यार्थी मंथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रुद्रप्रयाग डीएम विशालमिश्रा सम्मानित
नैनीताल: ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा, पेशी जारी रहेगी
भीमताल : आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल विधानसभा में भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों के खिलाफ संघर्ष का किया ऐलान….
उत्तराखंड: M.A. और आपदा प्रबंधन की पढ़ाई के बाद खेती चुनी, 40 नाली जमीन पर विनोद ने खड़ा किया नया मॉडल
देहरादून :(बड़ी खबर) अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल का चार्ज 

