पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात के मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। पुलिस ने इस मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में जंगल से भ्रूण के अवशेष बरामद किए हैं। बरामद साक्ष्यों को अब डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने स्कूल के एक शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। आरोप है कि छात्रा के गर्भवती होने के बाद उसे गर्भपात की दवा दी गई और बाद में भ्रूण को दूर जंगल में फेंक दिया गया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जांच के दौरान घटना सामने आने के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने एसएसबी डॉग स्क्वॉड, फॉरेंसिक टीम और अन्य अधिकारियों की मदद से विशेष सर्च अभियान चलाया। कई घंटों की खोजबीन के बाद अस्कोट क्षेत्र से दूर जंगल में भ्रूण के अवशेष बरामद किए गए। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्यों को सुरक्षित सील कर जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।
पुलिस का कहना है कि डीएनए जांच रिपोर्ट इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं आरोपी शिक्षक के मोबाइल फोन की जांच में भी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि गर्भपात के लिए इस्तेमाल की गई दवा कहां से लाई गई और क्या इस पूरे मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और सभी पहलुओं की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती..
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी 