हल्द्वानी में आंधी का असर, काठगोदाम हाईवे पर गिरा पेड़, यातायात बाधित
हल्द्वानी। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए तेज आंधी और बारिश के अलर्ट के बीच बुधवार शाम काठगोदाम क्षेत्र में तेज हवाओं का असर देखने को मिला। काठगोदाम स्थित कोल टेक्स के बाहर पेट्रोल पंप के समीप एक बड़ा पेड़ अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
पेड़ गिरने के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट भी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा प्रशासन को घटना की जानकारी देकर जल्द राहत कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया। सूचना के बाद संबंधित विभागों की टीम पेड़ हटाने और यातायात बहाल करने की कार्रवाई में जुट गई।
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही नैनीताल जनपद सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की थी। काठगोदाम में पेड़ गिरने की घटना ने मौसम विभाग के अलर्ट को सही साबित कर दिया। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
