देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर उनके नेतृत्व के 12 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उत्तराखंड की जनता की ओर से भी बधाई प्रेषित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक स्तर पर पहचान के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे आम जनता को सीधा लाभ मिला है।
मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, नई शिक्षा नीति, जीएसटी सुधार और रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने जैसे निर्णयों को देश की प्रगति के लिए अहम बताया।
कोविड-19 महामारी के दौरान भारत के टीकाकरण अभियान और “वैक्सीन मैत्री” पहल को भी उन्होंने वैश्विक स्तर पर सराहा। साथ ही अयोध्या राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक और केदारनाथ पुनर्निर्माण जैसे कार्यों को सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया।
उत्तराखंड के विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चारधाम ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, रोपवे परियोजनाएं और वंदे भारत ट्रेन जैसी परियोजनाओं से राज्य को नई गति मिली है।
उन्होंने लखवाड़, सौंग और जमरानी बांध परियोजनाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि इनके पूरा होने से पेयजल और सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को जरूर हासिल करेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दिल्ली महारैली में जुटेंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन, आगे की रणनीति भी तैयार
हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश 
