लालकुआं में सड़क हादसा: हाईवे पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत….
लालकुआं। लालकुआं-हल्दूचौड़ मार्ग पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाईवे पार कर रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बबूर गुमटी क्षेत्र में हुआ, जहां हल्द्वानी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 9:45 बजे बबूर गुमटी स्थित नरूला प्लॉट में चालक एवं चौकीदार के रूप में कार्यरत प्रेम सिंह (44 वर्ष) सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान हल्द्वानी की दिशा से आ रहे एक तेज गति वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रेम सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने तत्काल पुलिस और 112 आपातकालीन सेवा को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची तथा घायल को उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने वाला वाहन हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। हालांकि दुर्घटना के दौरान वाहन की नंबर प्लेट उखड़कर घटनास्थल पर गिर गई, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस नंबर प्लेट के आधार पर वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।
इधर हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सड़क पर लहूलुहान हालत में प्रेम सिंह को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र में भी घटना के बाद शोक का माहौल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : चिप्स का खाली पैकेट लाओ 2 रुपये पाओ
हल्द्वानी : यहां सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीण, PWD ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन
उत्तराखंड: धामी सरकार का एक्शन जारी! यहां हटाई गई एक और अवैध मजार
उत्तराखंड: जितेन्द्र मेहता ‘जीतू’ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बने
उत्तराखंड: 15 जून को कैंची धाम जाने वाले जरूर पढ़ें, ट्रैफिक और शटल सेवा का पूरा प्लान
धामी सरकार का बड़ा कदम! अब घर बैठे सुन सकेंगे सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी
धामी का बड़ा आदेश: मानसून तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी विभाग रहें तैयार
12 साल में बदली उत्तराखंड की तस्वीर, सड़क, रेल और हवाई सेवाओं को मिली नई उड़ान
UKSSSC के माध्यम से 221 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, धामी बोले- युवाओं के भविष्य से नहीं होगा समझौता 
