रामनगर। छोई क्षेत्र की खराब सड़कों को लेकर स्थानीय लोगों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल ने अपने साथियों के साथ PWD कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता संजय चौहान से मुलाकात की और सड़क की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान अधिशासी अभियंता ने बताया कि विभाग इस मामले को गंभीरता से देख रहा है और प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मंजूरी और बजट स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी होने में कुछ समय लग सकता है…लेकिन जल्द ही आगे की कार्रवाई की उम्मीद है।
रामनगर के छोई गांव में विश्व प्रसिद्ध हनुमान धाम और कई रिसॉर्ट स्थित हैं…जहां देश-विदेश से पर्यटक और श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं। खराब सड़क की वजह से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है…जिससे आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं और लोग घायल हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और डामरीकरण की मांग की है।
समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल ने कहा कि वह लंबे समय से क्षेत्र की सड़कों की समस्या को लगातार उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामनगर क्षेत्र पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है….इसलिए यहां की सड़कों का बेहतर होना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों के बाद कई जगहों पर पहले भी मरम्मत और डामरीकरण का काम हुआ है…लेकिन अभी भी कई सड़कें खराब स्थिति में हैं जिन्हें तुरंत ठीक किया जाना चाहिए।
इस मौके पर स्थानीय युवा करन बिष्ट, कुलदीप बिष्ट, अभय मेहरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
