हरिद्वार। हरिद्वार जिले में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने सहारनपुर-झबरेड़ा मार्ग पर स्थित एक अवैध मजार को हटाने की कार्रवाई की।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच की गई। जांच में संबंधित संरचना के सरकारी भूमि और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सड़क क्षेत्र में होने की पुष्टि हुई।
प्रशासन के अनुसार कार्रवाई से पहले संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित समय के भीतर कोई संतोषजनक जवाब या आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। इसके बाद नियमानुसार दोबारा नोटिस दिया गया…लेकिन उसका भी पालन नहीं किया गया।
नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे या निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रशासन का कहना है कि राज्यभर में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। संबंधित विभागों को भी सरकारी भूमि की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका 
