हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्र मेहता ‘जीतू’ को भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का उत्तराखंड प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व की सहमति से की गई है।
लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे जितेन्द्र मेहता की नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
नवनियुक्त प्रदेश संयोजक जितेन्द्र मेहता ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है….वह उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला और परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से संगठन की नीतियों और विचारों को आम लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जाएगा।
जितेन्द्र मेहता की नियुक्ति पर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख कौस्तुभनंद जोशी सहित कई जनप्रतिनिधियों और पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी। सभी ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ संगठन को मिलेगा और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



एक क्लिक में खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये! सीएम धामी ने 488 महिलाओं को दी बड़ी सौगात
उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने देशभर के विद्वानों से मांगे सुझाव
उत्तराखंड: यहां घर में घुस कर युवक की हत्या, दहशत में इलाके को लोग
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड : धर्म नगरी में दो साधुओं के हत्यारे पकड़े गए, ये था हत्या का कारण
उत्तराखंड : यहां अचानक गोलियों की आवाज से दहशत, युवक की मौत, महिला घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां दर्दनाक हादसा, टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान माँ और दो बेटों की मौत
सीएम धामी सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते
हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर के तहत चार प्रमुख विकास परियोजनाएं प्रस्तावित 
