उत्तराखंड- यहां साथ जियेंगे साथ मरेंगे की कसम खाकर युवक और युवती ने हाथ बांधकर नहर में लगाई छलांग, मचा हड़कंप

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुड़की- प्यार में जीने मरने की कसमें खा कर एक प्रेमी जोड़े ने रुड़की में आपस में अपने हाथ बांधकर गंग नहर में छलांग लगा दी।रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में सोलानी पार्क के पास मंगलवार को एक युवक और युवती ने आपस में हाथ बांधकर गंगनहर में छलांग लगा दी जिसके बाद दोनों डूबने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दून अस्पताल के डॉक्टरों की बड़ी कामयाबी, जटिल गर्दन सर्जरी से मरीज को दी नई जिंदगी

दोनों को डूबता देख आसपास के लोगों की मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई जिसके बाद गंगनहर में डूब रहे लोगों को जल पुलिस के द्वारा दोनों को बड़ी मुश्किल से गंगनहर से बाहर निकाल लिया गया जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर एक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने योग्य विद्यार्थियों के लिए 50 करोड़ के स्कॉलरशिप की घोषणा की

बताया जा रहा है की युवती रुड़की के रहने वाली है।

बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को जानते थे। लेकिन दोनों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें