हल्द्वानी: “स्वस्थ पत्रकार सशक्त लोकतंत्र की पहचान” के संदेश के साथ हल्द्वानी मीडिया सेंटर में गुरुवार को पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से इस शिविर का आयोजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में किया…जिसका उद्देश्य व्यस्त और अनियमित दिनचर्या वाले मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना था।
शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र पंत और संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, सीएमओ नैनीताल और अन्य अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ पत्रकारिता ही सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है…क्योंकि स्वतंत्र और निष्पक्ष मीडिया समाज को जागरूक करने और शासन को जवाबदेह बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
शिविर में एक्स-रे, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड और विभिन्न रक्त जांच सहित कई आधुनिक जांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। हृदय रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, नेत्र, दंत और सामान्य चिकित्सा विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां भी दी गईं।
हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं और कालाढूंगी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों व उनके परिजनों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया। करीब 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया।
संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार इस तरह के स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे…ताकि अधिक से अधिक मीडिया कर्मियों और आमजन तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें। यह पहल राज्य सरकार की सबका स्वास्थ्य, सबका विकास की सोच को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक कदम माना जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
