हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र स्थित रानीबाग के पास एचएमटी फैक्ट्री की ओर जाने वाली सड़क पर बड़ा हादसा टल गया। सड़क किनारे झोपड़ी में संचालित एक रेस्टोरेंट में तेज रफ्तार कार अचानक घुस गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति काफी तेज थी और अनियंत्रित होकर सीधे रेस्टोरेंट के अंदर जा घुसी। हादसे के समय रेस्टोरेंट संचालक सहित कई लोग मौजूद थे, जो सौभाग्य से बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण तेज गति और वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। हादसे में रेस्टोरेंट को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस द्वारा वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
