उपनलकर्मियों को दो माह के भीतर मिलेगा नया वेतन
हल्द्वानी। नियमितीकरण के दायरे में आए हजारों उपनल कर्मियों को दो महीने के भीतर नया वेतन और भत्ते मिलने लगेंगे। शासन की ओर से कुमाऊं परियोजना कार्यालय में इसका जीओ पहुंच चुका है। हालांकि दस माह से लटकी उपनल की भर्ती अब भी शुरू नहीं हो सकी है। उपनल कार्यालय कुमाऊं के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी कर्नल (सेनि.) आलोक पांडे ने बताया कि प्रदेश में 11 हजार से अधिक उपनलकर्मी
नियमितिकरण के दायरे में आ रहे हैं। कुमाऊं में भी हजारों कर्मी इससे लाभान्वित होंगे। बताया, नियमित होने वाले कार्मिकों को अगले दो माह में नया वेतन मिलने लगेगा। शासन की ओर से जारी आदेश पहुंच चुका है। आदेश के मुताबिक सिर्फ पूर्व सैनिक और उनके आश्रित ही उपनल का हिस्सा होंगे। पूर्व में सिविल व्यक्तियों को भी भर्ती करने के आदेश थे पर अब सिर्फ पूर्व सैनिक व उनके आश्रितों को भविष्य में लाभ मिलेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
