असफल अफसर को अनिवार्य आराम
देहरादून। बिजली चोरी-लाइन लॉस पर सख्त नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को तीखी टिप्पणी की। सीएम ने सचिवालय में ऊर्जा निगमों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन अफसरों के आराम के कारण बिजली चोरी नहीं रुक रही है, उन्हें अनिवार्य रिटायरमेंट देकर घर पर आराम ही करने दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली चोरी को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करें। लाइनलॉस रोकने में कोताही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
बिजली चोरी के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में सख्ती बरतें। इन कामों में जो भी अफसर लापरवाही करता मिले, उसे चिन्हित करते हुए एक्शन लिया जाए। मुख्यमंत्री ने एडीबी पोषित द्वितीय चरण के अंतर्गत बहादराबाद (हरिद्वार), कोटद्वार (पौड़ी), नंदप्रयाग (चमोली), भिकियासैंण (अल्मोड़ा) और कपकोट
मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिए कि गर्मियों के मद्देनजर ऊर्जा के तीनों निगम अभी से सभी तैयारियां सुनिश्चित कर लें। उन्होंने बिजली संकट से राहत के लिए योजनाएं जल्द पूरी कर अप्रैल तक उत्पादन शुरू करने के निर्देश दिए। सीएम ने बिजली परियोजनाओं से जुड़े वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरण तेजी से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
(बागेश्वर) योजनाएं तेजी से पूरा कराने को कहा। सीएम ने संबंधित डीएम को भूमि एक आवंटन व स्थानांतरण की प्रक्रिया सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए। कुमाऊं मंडल में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए सीएम ने यूएसनगर के खुरपिया फार्म में 400 केवी सब स्टेशन का काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का रास्ता साफ, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप
देहरादून : सीटेट की परीक्षा इस तारीख को होगी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण 

