हल्द्वानी। अचानक घर से लापता किशोरी की सडी गली हालत में हालत में 9 दिन बाद जंगल से शव बरामद होने से हड़कंप मच गया है, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, बताया जा रहा है कि नैनीताल में ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोटली निवासी लापता किशोरी का शव मंगलवार को नौ दिन बाद संदिग्ध हालात में जंगल में पड़ा हुआ मिला.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक कोटली निवासी 16 वर्षीय किशोरी का शव उसके ही घर से दो किमी दूर जंगल में सड़ी-गली हालात में पड़ा हुआ मिला। वह 17 सितंबर को घर में पुताई के लिए मिट्टी लेने की बात कहकर निकली थी, लेकिन तब से वापस नहीं लौटी थी।परिजनों ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन किशोरी की खोजबीन में लगे हुए थे। मंगलवार को जंगल में परिजनों को उसका शव सड़ी-गली हालात में पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला संग्दिध लग रहा है।
शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चला पाएगा। साथ ही परिजनों की तहरीर के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की नई पहचान
उत्तराखंड: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव
देहरादून :(बड़ी खबर) नीट की परीक्षा देने फ्री में जाएंगे अभ्यर्थी
उत्तराखंड : इस जिले में 7 हजार से अधिक राशनकार्ड निरस्त किए
उत्तराखंड: घर से 20 मीटर दूर घात लगाए बैठा था बाघ, महिला पर अचानक बोला हमला
उत्तराखंड : NEET में चयन न होने से निराश छात्रा ने दी जान, परिवार सदमे में
उत्तराखंड : बिजली और सिंचाई दोनों में मिलेगा लाभ, किशाऊ परियोजना पर बनी सहमति
उत्तराखंड: विनोद कश्यप हत्याकांड में ताबड़तोड़ दबिश, कई ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी
उत्तराखंड: घर की जिम्मेदारी उठाने गया था परदेस, लौटी मौत की खबर 
