देहरादून: उत्तराखंड के सबसे बड़े सरकारी दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को अब रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की परेशानी से राहत मिल गई है। अस्पताल प्रशासन ने बुधवार से ओपीडी के हर फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन काउंटर शुरू कर दिए हैं, जिससे मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
नई व्यवस्था के तहत सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ओपीडी में ही आयुष्मान काउंटर भी संचालित किए जा रहे हैं। पहले भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए कई मरीजों को आपातकालीन विभाग जाना पड़ता था…जबकि इमरजेंसी और ओपीडी भवन अलग-अलग स्थानों पर होने से मरीजों और तीमारदारों को असुविधा होती थी और इमरजेंसी पर अनावश्यक दबाव भी बढ़ता था।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार 11 फरवरी से रजिस्ट्रेशन काउंटरों की संख्या बढ़ाकर अलग-अलग मंजिलों पर सुविधा शुरू कर दी गई है। पहले यह सुविधा केवल ग्राउंड फ्लोर पर उपलब्ध थी, जहां लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता था और मरीजों का काफी समय सिर्फ पर्चा बनवाने में ही लग जाता था।
मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एन. एस. बिष्ट ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए गेट नंबर 2 और 5 पर आयुष्मान काउंटर पहले से संचालित हैं, वहीं अब मुख्य रजिस्ट्रेशन काउंटर के पास भी नया आयुष्मान काउंटर खोल दिया गया है, ताकि भर्ती मरीजों को सड़क पार कर दूर जाने की जरूरत न पड़े। उन्होंने कहा कि जनसंवाद के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत समाधान किया है।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि नई व्यवस्था से गंभीर मरीजों को इमरजेंसी में तेजी से इलाज मिल सकेगा, मरीजों का समय बचेगा और उपचार प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित होगी। यह कदम अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सुचारु बनाने की व्यापक योजना का हिस्सा माना जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
