Uttarakhand News– अभी तक आने नाबालिगों की शादी या नाबालिग दुल्हन की खबरें पढ़ी होंगी। आज हम आपको ऐसी खबर पढ़ाते है जहां दूल्हा-दुल्हन दोनों बालिग है लेकिन दुल्हन दूल्हे से 12 साल बड़ी है। शादी के कुछ दिनों बाद दुल्हन का भेद खुल गया तो हो हंगामा हो गया। आरोप है कि जब दूल्हे ने शिकायत की तो दुल्हन पक्ष वालों ने उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली। जिसके बाद मामला थाना पहुंचा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार सोनू शर्मा निवासी मथुरा ने डालनवाला पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि वह सर्वे ऑफ इंडिया में काम करते हैं। उन्होंने शादी डॉट कॉम पर एक निधि पांडेय नाम की लडक़ी का प्रोफाइल देखा था। प्रोफाइल उसने अपनी उम्र 28 वर्ष दर्शायी थी। जिसके बाद दोनों के बीच बात शुरू हो गईं और परिवार शादी को राजी हो गए।
शादी के समय निधि पांडेय के पिता ने उसकी जन्मतिथि 22 सितंबर 1991 बताई। जिसके बाद दोनों की शादी हो गई। शादी के 20 दिन बाद ही यह बात सामने आयी कि निधि की जन्मतिथि 1991 नहीं बल्कि 1983 के वर्ष में है। इस तरह से निधि सोनू से 12 साल बड़ी है। जिसके बाद दूल्हे को झटका लग गया। पूरे परिवार में हडक़ंप मच गया कि बहू बेटे से बड़ी है।
इस बात को लेकर जब सोनू शर्मा ने निधि के पिता से बात की तो आरोप है कि उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद निधि पांडेय की बड़ी बहन को बात बताई गई। उसकी बड़ी बहन आबकारी विभाग उत्तर प्रदेश में इंस्पेक्टर हैं। उसने अपने पद का रौब गालिब करते हुए कहा कि उसने एल एलबी भी की हुई है। आरोप है कि उसकी बहन ने कहा कि सारी उम्र उसे जेल में सड़ा सकती है। इसकी शिकायत उसने थाने में की। इंस्पेक्टर डालनवाला मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सोनू शर्मा की शिकायत पर लडक़ी और उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड 
