हल्द्वानी के कोरोना कोविड-19 स्पेशल हॉस्पिटल सुशीला तिवारी अस्पताल से आज एक ऐसे कोरोना (coronavirus) संक्रमित मरीज डिस्चार्ज हुआ जो पिछले 35 दिनों से अस्पताल में भर्ती था इस मरीज पर कोरोनावायरस के संक्रमण के ऐसे वाकये सामने आए कि डॉक्टर भी परेशान रहे, दरअसल बनभूलपुरा का यह जमाती (jamati) संक्रमित मरीज जैसे ही कोरोनावायरस कोविड-19 की जांच रिपोर्ट में नेगेटिव आता तो फिर अगली जांच में फिर से पॉजिटिव साबित हो जाता था, इसी तरह पिछले 35 दिनों में 1 दर्जन से अधिक कोविड-19 के टेस्ट में कई बार यह संक्रमित मरीज पॉजिटिव आया और कई बार नेगेटिव, आखिरकार सुशीला तिवारी अस्पताल के डॉक्टरों ने इस मरीज के शरीर से कोरोनावायरस को खत्म करने में सफलता हासिल कर ली।

डॉ0 परमजीत सिंह नोडल अधिकारी कोविड19 के मुताबिक इस मरीज को थायराइड सहित कई अन्य बीमारियों की समस्या थी लिहाजा लगातार इसकी रिपोर्ट अलग-अलग तरह की आ रही थी इसलिए डॉक्टरों ने कोरोनावायरस संक्रमण के अलावा इस मरीज की अन्य बीमारियों को भी ठीक किया। अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ यह मरीज खुद मीडिया के सामने आया और उसने बताया कि उसे डॉक्टर और नर्स की कड़ी मेहनत ने इस वायरस से छुटकारा दिलाया है, यही नहीं इस जमाती मरीज ने रमजान के पाक महीने में रोजे रखने के साथ ही अस्पताल प्रशासन ने उसे कुरान शरीफ भी पढ़ने को दी, आज पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस जमाती का कहना है कि अगर उसके ब्लड के प्लाज्मा से किसी अन्य कोरोना पेशेंट की जान बचाई जा सकती है तो वह इस नेक काम के लिए बिल्कुल तैयार हैं पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस जमाती ने कोविड-19 सुशीला तिवारी अस्पताल का धन्यवाद अदा किया।
CORONA UPDATE- पहाड़ो की रानी में भी कोरोना की दस्तक , टेंशन में लोग

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 
