उत्तराखंड में कोरोनावायरस (corona virus) कोविड-19 को लेकर सरकार की तैयारियां और प्रवासियों को वापस लाने के विषय में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने मीडिया के सामने मुखातिब होते हुए बताया कि राज्य में 14 मई गुरुवार दोपहर तक 75 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित के हो चुके हैं जिनमें से 50 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं इसके अलावा राज्य में कोरोनावायरस कोविड-19 की रिकवरी दर 66% है।
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि उत्तराखंड वासियों को प्रवासियों के आने से डरना नहीं चाहिए राज्य सरकार ने पूरी तैयारी की हुई है, पूरे राज्य में 9810 आइसोलेशन बेड उपलब्ध हैं और लगातार कोरोनावायरस कोविड-19 के संक्रमित मरीजों का बेहतर उपचार किया जा रहा है. मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने बताया कि अब तक अन्य राज्यों से 70000 लोगों को वापस लाया जा चुका है और प्रवासियों के रजिस्ट्रेशन की संख्या 210000 से अधिक हो गई है देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासियों को वापस लाने के लिए रेलवे के साथ संपर्क जारी है और लोगों को तेजी से वापस लाने की प्रक्रिया की जा रही है।
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि कई राज्यों से बसों से भी प्रवासियों को वापस उत्तराखंड लाने की कार्रवाई गतिमान है. इसके अलावा अन्य देशों में फंसे उत्तराखंड के 40 लोगों को भी वापस लाया गया है. और राज्य में लगभग सभी प्रवासियों को क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है और प्रवासियों के आगमन के लिए पूरी व्यवस्था की गई है साथ ही सभी के स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद ही उन्हें क्वॉरेंटाइन सेंटर में भेजा जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



किसानों पर मेहरबान केंद्र और राज्य सरकार, रुद्रपुर से करोड़ों की योजनाओं का हुआ शुभारंभ
पहली बार इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की रेनबो ट्राउट मछली, अब 30 टन और निर्यात की तैयारी
देहरादून : CM धामी ने संवेदनशील समय में सीधे दिए निर्देश, निहंग रातों रात लौटे
देहरादून में आधी रात हाई अलर्ट: निहंगों की सूचना पर प्रेमनगर बना छावनी, घंटों जाम में फंसे लोग
उत्तराखंड: रात में कहा- ‘मैं जान देने जा रहा हूं’, सुबह नैनी झील में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड तीन-चार दिन में पहुंच जाएगा मानसून प्रदेशभर में जारी रहेंगी प्री मानसून गतिविधियां
चमोली में पहली ही बारिश बनी आफत, नारायण बगड में भारी मलबा सड़कों और दुकानों में घुसा
देहरादून : इन भर्ती परीक्षा को लेकर आई नई Update
उत्तराखंड: गांव में फैली एक अफवाह और युवक की हो गई पिटाई, पुलिस जांच में खुला सच
मसूरी की सड़कों पर अचानक दिखे इमरान हाशमी, फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी भीड़ 
