भीमताल- ओखलकांडा के प्राथमिक विद्यालय पटगली में तैनात शिक्षा मित्र के बिना विभागीय अधिकारियों को बताए छुट्टी पर जाने के मामले में शुक्रवार को अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर आक्रोश जताया। अभिभावकों ने कहा, अब स्कूल में पढ़ने वाले 11 बच्चे भोजन माता के भरोसे हैं। उन्होंने जल्द स्कूल में दूसरे शिक्षक को भेजने की मांग की है।
शुक्रवार को स्कूल में पहुंचे उमेश राम, मोहन राम, तुलसी देवी, सरस्वती देवी और महेश राम ने बताया शिक्षक स्कूल को छोड़कर बिना बताए ही गायब हो गए हैं। पिछले पांच दिनों से शिक्षक व शिक्षा मित्र बिना अधिकारियों से आधिकरिक छुट्टी लिए गायब हो गए हैं। इस कारण इस प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई है। शिक्षक के छुट्टी जाने
की सूचना ना तो खंड शिक्षा अधिकारी को है और न ही विद्यालय के कर्मचारियों को। बच्चे रोजाना विद्यालय जाकर शिक्षक का इंतजार करने को मजबूर हैं। मामले में कार्रवाई की मांग की। वहीं इस मामले में बीईओ ओखलकांडा सुलोहिता नेगी ने बताया कि शिक्षक शुरुआत में बिना छुट्टी लिए ही चले गए थे। तीन दिन बाद पता चला कि वह मेडिकल पर हैं। तैनात शिक्षक शिक्षा मित्र हैं, बिना बताए छुट्टी पर रहने पर उनका प्रतिदिन का वेतन काटा जाएगा। विद्यालय में इंटर कॉलेज पतलोट से शिक्षक को भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
