हल्द्वानी – भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देर रात शुक्रवार को हल्द्वानी-रामनगर रोड पर हुआ। यहां अज्ञात वाहन और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक कालाढूंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दाबका पुल के पास गैबुआ में हल्द्वानी से रामनगर की ओर आ रही मारुति अल्टो कार संख्या UK 04 AB 0874 को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन महिला गंभीर रूप से घायल है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि कार सवार रामनगर की ओर जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग गया है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे में मृतकों के नाम उपेंद्र उर्फ सनी और नवाज खान बताये जा रहे हैं। दोनों ही मृतक हल्द्वानी निवासी बताए जा रहे हैं।
कार में तीन महिलाएं भी सवार थी, जिसमें रूपा नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे उपचार के लिये 108 एंबुलेंस के माध्यम से रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। इसके अलावा कार में दो और महिला योगीता और मीनू भी थी जिन्हें हादसे में हल्की चोटें आई है।
कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल और उपनिरीक्षक जोगा सिंह व भुवन जोशी ने अस्पताल पहुंचकर हादसे में सुरक्षित बची महिलाओं से घटना के बारे में जानकारी ली। इस हादसे में घायल रूपा को संयुक्त चिकित्सालय रामनगर से हल्द्वानी रेफर किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
