- श्रीनगर में ढाई साल के बच्चे को आंगन से उठा ले गया गुलदार, सुबह झाड़ियों में मिला शव
श्रीनगर गढ़वाल – श्रीनगर में गुलदार का हमला गुलदार ने एक और बच्चे की जान ले ली है. ढाई साल का सूरज आंगन में खेल रहा था. इसी दौरान गुलदार उसे उठाकर जंगल की तरफ भाग गया. आज सुबह सूरज का शव झाड़ियों से बरामद हुआ है. श्रीनगर में गुलदार 6 महीने में 4 बच्चों पर हमला कर चुका है.
श्रीनगर शहर में एक बार फिर गुलदार की दहशत के चलते लोग कांप गए हैं. यहां शुक्रवार देर रात्रि एक ढाई साल के बच्चे पर घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया. गुलदार बच्चे को घर के आंगन से मुंह में दबाकर उठा ले गया. रात भर पुलिस और वन विभाग ने सर्च ऑपरेशन चलाया. लेकिन बच्चे का तक तक कोई पता नहीं चल सका था. रात से सुबह तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा. सुबह 6 बजे घर से करीब 50 मीटर दूर झाड़ियों से बच्चे का शव बरामद हुआ. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में खौफ का माहौल है. श्रीनगर में पिछले 6 माह में गुलदार द्वारा 4 बच्चे पर हमला किया गया है. इससे पूर्व भी एक बच्ची को गुलदार कोमा में पहुंचा चुका है. तीन बच्चे मौत के मुंह में जा चुके हैं. घटना के बाद वन विभाग ने भी इलाके में एक पिंजरा लगा दिया है. दो अन्य पिंजरे लगाने और ट्रैप कैमरे लगाने की कार्रवाई की जा रही है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
