- रिकार्ड गर्मी-गर्मी के मौसम ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़े मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट किया जारी।
उत्तराखंड (देहरादून)- खबर देहरादून से है जहां गर्मी के मौसम ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। इसी कड़ी में देहरादून में शुक्रवार को छह साल बाद सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले साल 2018 में 26 मई को तापमान 40.7 डिग्री रहा। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डा बिक्रम सिंह ने उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने देहरादून में शनिवार को तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की जताई संभावना है यदि ऐसा हुआ तो पिछले दस सालों में यह सबसे अधिक तापमान दर्ज होगा। वहीं मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के मैदानी हिस्सों खासतौर पर देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर के साथ ही पौड़ी, नैनीताल और चंपावत के मैदानी हिस्सों में गर्म हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में और अधिक इजाफा होगा। उन्होने बताया कि मैदानी हिस्सों में हीट स्ट्रोक का खतरा है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने की सलाह है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
