उत्तराखंडः दरका पहाड़ मकान के पिछले हिस्से में समाया, एक ग्रामीण की मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Almora News: पहाड़ से लेकर मैदान तक की नदियाें का जल स्तर बढ़ा गया है। काली, गोरी, सरयू, गोमती, शारदा, गौला और कोसी नदी उफान पर हैं। शारदा, गौला और कोसी बैराज के गेट खोल दिए गए हैं। अल्मोड़ा जिले के सल्ट में एक घर पर पाहाड़ी से मलबा आने से ग्रामीण की मौत हो गई। पर्वतीय रास्तों में कई स्थानों पर पेड़ गिरे हैं। 

अल्मोड़ा जिले के सल्ट के पीपना गांव में लक्ष्मण सिंह ( 55 वर्ष) के मकान के पिछले हिस्से में मध्यरात्रि बाद पहाड़ी दरक गई। जिसमें उनकी मौत हो गई। हादसे के समय लक्ष्मण सिंह की पत्नी और पुत्र दूसरे मकान में सोने चले गए थे। इससे उनकी जान तो बच गई मगर मूसलधार वर्षा ने महिला का सुहाग व पुत्र के सिर से पिता का साया छीन लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलबे में दबे शव को निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
Ad
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें