उत्तराखंड- इस सांप की कीमत 3 करोड़, सुन कर हो गए न हैरान! यहां से हुआ बरामद

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार- उत्तराखंड के हरिद्वार की रुड़की पुलिस ने एक ऐसे सांप को बरामद किया है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 3 करोड रुपए बताई गई है। यह सांप दो मुंह वाला है। पुलिस ने इस सांप के साथ छह वन्यजीव तस्करों को भी गिरफ्तार किया है इस सांप की लंबाई करीब 1 मीटर और वजन लगभग 4 किलो 600 ग्राम है।इस सांप को देखने के लिए लोग बड़े उत्सुक हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : श्रमिकों का मानदेय तय, अकुशल, अर्द्धकुशल और कुशल श्रमिक को इतना मिलेगा

बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर रुड़की कोतवाली पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी की चेकिंग करते हुए तलाशी ली, तो बेहद दुर्लभ प्रजाति का दो मुहा सांप बरामद हुआ । जब बोलेरो सवारो से इसके बारे में पूछा गया तो जानकारी मिली कि इसे जंगल से पकड़ कर लाया गया है, और जादू टोना कर जमीन से गड़े हुए धन की तलाश करने के बाद इसे महंगे दामों में बेचने की योजना बनाई गई थी। लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिला प्रशासन के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, इन 17 निजी विद्यालयों को नोटिस, महंगी किताबों व अवैध शुल्क पर सख्ती

मौके पर पुलिस द्वारा वन विभाग को बुलाकर दो मुहा सांप दिखाया गया जिसे वन विभाग ने बताया कि यह दुर्लभ प्रजाति का SAND BOA सांप है, जिसकी बाजार में कीमत करोड़ों रुपए की है और इसे पकड़ना और व्यापार करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। पुलिस ने वन्यजीव तस्करी की धाराओं में सभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस बड़ी कामयाबी पर हरिद्वार पुलिस कप्तान ने ढाई हजार रुपए और एसपी देहात ने ₹1000 की इनाम की पुलिस टीम को घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: लोहाघाट की बेटी आयुश्री भावे ने बढ़ाया मान, अमेरिका की प्रतिष्ठित केलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें