- कमरा दिखाने के बहाने युवती से की छेड़छाड़,महिला सहित एक अन्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
उधमसिंह नगर- रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने किशोरी को किराए का कमरा दिखाने के बहाने उससे छेड़छाड़ करने और छेड़छाड़ की वीडियो बनाने के मामले में युवती सहित आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस के द्वारा पीड़िता के मामा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था।जिसमें बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को भदईपुरा निवासी कुमकुम शर्मा के द्वारा रुद्रपुर के ज्वेलर्स राकेश कुमार से मिलवाया था।राकेश कमरा दिखाने के बहाने किशोरी को अपने साथ कमरे में ले गया, जहां उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की गई। आरोप है कि इस दौरान कुमकुम भी साथ में ही थी उसने किशोरी को बचाने के बजाय इस पूरे घटना की अपने मोबाइल में वीडियो बनाई गई।
पुलिस ने पीड़िता के मामा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था अब दोनों को पूंछतांछ के लिए कोतवाली बुलाया गया जहाँ पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।ऊधमसिंह नगर जिले की एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया,जहां न्यायालय के आदेश के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 

