देहरादून :(Weather Alert) नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • उत्तराखंड के नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की बारिश तेज होने वाली है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देहरादून और नैनीताल में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जनपदों में बिजली चमकने, तेज बारिश और हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश भागों में दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंच गया है। भारी बारिश के चलते सभी जिलों में अलर्ट भेजा गया है और लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें