देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने शिक्षा, पंचायती राज, संस्कृति संरक्षण और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने, स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को बढ़ावा देने और डिजिटल शिक्षा के विस्तार जैसे विषयों पर विचार साझा किए गए। इसके साथ ही पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाने तथा स्थानीय स्वशासन की भूमिका मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति के तहत किए जा रहे कार्यों और स्कूल शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा और पारंपरिक ज्ञान को संरक्षित रखने के लिए राज्यों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान जरूरी है।
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा, संस्कृति और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्तराखंड सरकार की पहलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच इन क्षेत्रों में सहयोग और समन्वय बढ़ाने से बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
बैठक में शिक्षा में नवाचार, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और स्थानीय संस्थाओं को मजबूत बनाने को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



खटीमा में अचानक पैदल निकले CM धामी, डेरी पर रुके और पी चाय; सादगी ने जीता लोगों का दिल
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद में कांग्रेस का बड़ा अल्टीमेटम, पुलिस को दी 11 बजे तक की मोहलत
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 553 पदों पर आई भर्ती
उत्तराखंड: गाय-भैंस पालने वालों के लिए जरूरी खबर, लंपी बीमारी से बचाव को लेकर विभाग ने किया जागरूक
वोटर लिस्ट को लेकर बड़ी खबर, नैनीताल में SIR की सुनवाई 100% पूरी, जानिए आगे क्या होगा
उत्तराखंड: जनता के बीच जाकर समस्याएं सुनें अधिकारी, भीमताल में बैठक के दौरान दिए गए सख्त निर्देश
हल्द्वानी: फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान, 22 चालान कर वसूला हजारों का जुर्माना
उत्तराखंड SIR में 94% सुनवाई पूरी, 1.10 लाख मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका, जानिए क्यों
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

